- जिला बिलासपुर, तहसील नम्होल और नयना देवी जी के गरीब परिवार की लड़कियों को शादी पर ५१०० रु०, तीन सूट और साड़ियाँ दी जाती हैं|
- पटियाला धर्मशाला और लंगर क्षेत्र के निकट एक अन्य मोटल है जोकि १००० श्रधालुओं को मुफ्त रहने की सुविधा दी जाती है|
- "मातृ आंचल", "मातृ छाया" और "मातृ शरण " में वीआईपी ए०सी०और गैर ए०सी० कमरे मामूली दरों पर उपलब्ध करवाए जाते हैं|
- लंगर में नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना पूरी तरह से मुफ्त मिलता है| इसके अतिरिक्त, बोलने पर २४ घंटे मुफ्त खाना भी उपलब्ध करवाया जाता है|
- रोशनी,पानी और उच्च सामूहिक रोशनी श्रधालुओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है|
- एक संस्कृत कॉलेज और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदिर ट्रस्ट के संरक्षण में चलाया जा रहा है|
- मंदिर न्यास नजदीकी अस्पतालों और स्वयंसेवी संगठनों को वितीय सहायता भी देता है|
|