Click here to Register for Temple Darshan

मुख्य पृष्ठ » तीर्थ यात्रिओं को सुविधाएँ
तीर्थयात्रियों को सुविधाएं

मुफ्त लंगर

मंदिर न्यास श्री नैना देवी जी द्वारा श्रधालुओं के लिए मुफ्त लंगर कि व्यवस्था कि गयी है | यहाँ एक आधुनिक लंगर भवन का निर्माण किया गया है जिसमे लगभग एक समय में ५०० श्रद्धालु बैठकर खाना खा सकते हैं| न्यास द्वारा चपाती एवं पूरी बनाने के लिए आधुनिक मशीने लगाई गयी हैं| न्यास द्वारा लंगर में नाश्ता, दोपहर का खाना एवं रात्रि को भोजन नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाता है| इसके अलावा मांग पर २४ घंटे कभी भी भोजन उपलब्ध करवाया जाता है|

मुफ्त सराय

न्यास द्वारा श्रधालुओं कि सुविधा हेतु मंदिर के समीप पटियाला धर्मशाला,लंगर एवं लंगर के समीप धर्मशाला का निर्माण करवाया गया है,जिसमे लगभग १००० शर्धलुओं के नि:शुल्क ठहरने की व्यवस्था है |

मूल्य पर सराय

न्यास द्वारा श्रधालुओं कि सुविधा हेतु मात्री आंचल,मात्री शाया एवं लंगर के समीप मात्री शरण का निर्माण करवाया गया है,जिसमे ४५ कमरे और १५ डोरमेट्री में ठहरने की उचित व्यवस्था है |

सरकारी विश्राम घर

श्री नैना देवी जी के बस अड्डे के समीप एक सरकारी विश्राम घर है| जिसका प्रबंधन हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है|

निजी होटल

मंदिर न्यास द्वारा किसी भी सितारा होटल का निर्माण नहीं किया गया है|उचित आवास पहाड़ी की चोटी पर पाया जा सकता है|

मंदिर न्यास द्वारा दुकान का संचालन

न्यास मंदिर परिसर में ०१-०३-१९९४ से दुकान नंबर १ का संचालन कर रहा है| यह दुकान श्रधालुओं के लिए शुद्ध घी की मिठियां,हलवा बेसन लडू,जलेबी और बर्फी उपलब्ध करवाती है| यह दुकान न लाभ न हानि के आधार पर चलायी जा रही है| यहाँ पर अन्य चीजें जेसे कि नारियल,हरा मेवा और धूप भी उपलब्ध करवाया जाता है| इस समय, यहाँ पर १० कर्मचारी काम कर रहे हैं जिनमे १ क्लर्क,५ सेल्समेन,२ सहायक और २ रसोइये हैं| यह दुकान मंदिर के मुख्य द्वार के पास है|